
धमतरी आज तारीख 07 /04/ 2026 बा रोज मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमिटी के जानिब से जैनब पैलेस धमतरी में कांकेर और धमतरी जिला के आजमीन हज के ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में हज कमेटी के अध्यक्ष जनाब मिर्जा एजाज बैग और मेंबरान जब मौलाना महताब आलम ,साहब मौलाना आमिर बेग साहब ,जनाब गुलाम रहमान साहब, जनाब हसन अब्बास साहब ,हज कमेटी की सीईओ डॉक्टर खुशबू उस्मान व हज कमेटी स्टाफ जनाब राजीक अमजद ,सैयद सलीम अशरफ साहब के साथ उर्दू अकादमी के सचिव जनाब मोहम्मद इस्लाम खान साहब ने शिरकत की।
इस ट्रेनिंग कैंप में आजमीने हज को हज के सफर के पहले की तैयारी से शुरू करके नागपुर या मुंबई हवाई अड्डे तक के सभी एहतियात के साथ सफरे हज हरम शरीफ व मदीने मुनव्वरा की सभी जानकारियां दी गई। हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बैग़ साहब ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ और भारत के हाजी सिर्फ इबादत करें और मुल्क को अपनी दुआओं में याद रखें इस मौके पर हुए जलसे के मुख्य अतिथि महापौर धमतरी जनब रामू रोहरा जी विशिष्ट अतिथि रंजना साहू भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ,ठाकुर शशि पवार जी रिसाइपारा पूर्व के पार्षद मेघराज ठाकुर महेंद्र खंडेलवाल ,महेंद्र पंडित, सदर अंजुमन इस्लामिया शेख मोबीन साहब सदर मस्जिद गरीब नवाज राजू कुरैशी सदर मस्जिद हनीफिया हाजी अहमद राजा सदर मदीना मस्जिद सैयद आसिफ अली ,हाजी बशीर अहमद साहब हाजी सैयद नवाब अली ,हाजी मोहम्मद सलाम खत्री ,हाजी दिलावर रोकडिया ,अब्दुल रज्जाक भाई, एम ए फहीम ,,हाजी उमर उस्मान ,हाजी अनस उस्मान ,हाजी मोहम्मद युसूफ राजा,अब्दुल हकीम,मोहम्मद असलम रिजवी,निसार खान, हाजी मोहम्मद अख्तर गौड, शेख आजम,अल्ताफ खान, आजम निर्वाण, जुनैद रिजवी, हाजी सुभानी,नौशाद खान,शोएब रोकडिया,सैयद अबीद अली, शेख यासीन, मुस्लिम खान, रफीक भाई इत्र वाले, आबिद भाई ,मुस्ताक खान, शेख जमील खान, एजाज उस्मान शोएब रोकडिया सैयद हनीफ कुरेशी नायब सेक्रेटरी अंजुमन शादाब खान हसीब खान सहित सैकड़ो की संख्या में शहर के मोअज्जिस हजरात हाजिर थे।
कार्यक्रम का संचालन सैयद अफजल सर सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया ने किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की सीईओ डॉक्टर खुशबू उस्मान ने किया।बाहर से आए हुए मेहमानों और हाजियों ने इंतजाम व व्यवस्था देखकर छत्तीसगढ़ हज कमिटी एवं अंजुमन इस्लामिया की तारीफ की ।






