खेल पखवाड़ा -: पांचवां दिवस के मैचों में पहुंचे शहर के नामचीन हस्तियां

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पं.राजेश शर्मा का आयोजन सराहनीय -: लक्ष्मण पहलवान एक मैदान व एक मंच से विभिन्न खेलों का आयोजन एक शुभ संकेत-: विकास ठाकुर धमतरी-: खेल पखवाड़ा के अंतर्गत पांचवें दिवस मिशन मैदान में नियत समय पर प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई जिसमें अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए खेल के धरातल पर नवोदित खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करने वाले शहर के नामचिन व्यक्तित्व लक्ष्मण पहलवान द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त कर कहां है कि नगर में होने वाला अपने तरीके का या अनोखा एवं नए स्वरूप में किए जाने वाले विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं को आयोजित करने वाले शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा का योगदान के लिए खेल से जुड़े हुए लोग हमेशा उनका ऋणी रहेंगे। खेल का पकोड़ा वास्तव में सराहना के पात्र है जिसके लिए इससे जुड़े हुए आयोजन समिति के लोग को नगर के खिलाड़ियों की ओर से श्री लक्ष्मण पहलवान ने धन्यवाद भी दिया। वहीं मंच पर विशेष रूप से उपस्थित कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के कोच तथा खेलो इंडिया में अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले विकास ठाकुर ने आयोजन के संदर्भ में कहा कि विभिन्न खेलों को एक ग्राउंड में एक मंच से संचालित करना खेल धरातल तथा इसे आगे बढ़ाने के लिए शुभ संकेत है। उक्त अवसर पर मंच पर राजेंद्र शर्मा, पार्षद गण पिंटू यादव, कुलेश सोनी, मुकेश शर्मा, खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा, रघुवीर, कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के कोच विकास ठाकुर की विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Recent Posts