आमजन को सुविधाओं की सौगात: टीना शेड और पुल निर्माण का विधायक ओंकार साहू ने किया भूमिपूजन

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को गति देते हुए दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हुए ।विधायक ओंकार साहू ग्राम भिड़ावार (मोंगरागहन) में आयोजित टीना शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टीना शेड निर्माण से ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा यह ग्राम के विकास में नई दिशा देने के साथ आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इस प्रकार के निर्माण कार्य गांवों की सामाजिक संरचना को सुदृढ़ करते हैं और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।इसी क्रम में विधायक ओंकार साहू ग्राम कोहका (अकलाडोंगरी) में पुल निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुल निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय ग्रामवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पुल के निर्माण से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनसमूह का स्नेह और सहयोग विधायक के लिए प्रेरणादायक रहा। ग्रामीणों ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , ब्रजेश जगताप जनपद सदस्य जयंत नेताम जनपद सदस्य ताना राव रणसिंह वेदबाई कुमेटी सरपंच अम्बिका सिन्हा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुनिता साहू जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस , रमेश कौशिक मोती यादव अफाक गोलू खान सुमन मेश्राम पार्षद नगर निगम धमतरी अशोक कुमेटी गैंदालाल मरकाम अरविंद नेताम रोहित तारम दिलीप ठाकुर निर्मला उईके साथ में बड़ी संख्या में ग्रामवाशी उपस्थित रहे |

Recent Posts