मौरी कला गुफा पहुंचकर महाराज जी से आशीर्वाद लिए – लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली

ग्राम मौरीकला गुफा कुरूद जिला धमतरी के प्रांगण में परम श्रद्धेय गुरुदेव उमेशानंद गिरि(छत्तीसगढ़ मंडल महंत मां तारिणी शक्तिपीठ गुरुजी भाठा) विबोधनंद सदानंद महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय श्रीमद लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामवासी मौरी कला गुफा कुरूद जिला धमतरी के द्वारा किया गया है एवं संध्या 7:00 बजे विभिन्न रामायण मंडलियों का भी मानस गान कार्यक्रम रखा गया है आयोजक समिति के आमंत्रण पर माननीय लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद गुफा पहुंचकर सभी गुरु जी से आशीर्वाद लिए एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किये संध्या 6:00 बजे आरती में सम्मिलित होकर भगवान से प्रार्थना किया कि संपूर्ण जगत में शांति एवं समृद्धि बना रहे, लोगों में जगत कल्याण की भावना बना रहे ताकि भारत भूमि में शांति का माहौल हमेशा रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन से यश कीर्ति और धन की प्राप्ति होती है मैं समस्त ग्रामवासी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं की भक्तों के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था जन सहयोग के मदद से किए हैं जो बहुत ही सराहनीय है रघुनंदन साहू जी ने भी गांव वाले की सहयोग की भावना से बहुत प्रशंसा किए सभी कार्यक्षेत्र में हाथ बटा कर बड़े महा यज्ञ को सहज और सरल बना दिये गांव वालों की एकता से इस क्षेत्र में कितना सुंदर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है सभी ग्रामीण वासियों को इस महान कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए गुरुजी से आशीर्वाद लेकर विदा कर लिए इस पावन अवसर पर रघुनंदन साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ग्राम सरपंच बिना रोहित साहू तुलेश्वर साहू उप सरपंच पुणेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य पवन साहू वकील विमल साहू यादराम साहू कामता साहू चिमन साहू रिकेश निषाद सावंत साहू लीलाराम साहू निर्मला साहू छामिन पुष्पा साहू एवं समस्त ग्रामीणजन मौजूद रहे

Recent Posts