“एतेकाफ मुकम्मल, जामा मस्जिद बालोद में रोजेदारों की शानदार रुख़्सती”

*जामा मस्जिद बालोद में एतेकाफ करने वालों की रुख़्सती, फूलों से हुआ इस्तकबाल*

बालोद :– रमज़ानुल मुबारक के मुकद्दस महीने के तीसरे अशरे में जामा मस्जिद बालोद में एतेकाफ करने वाले रोजेदारों ने 10 दिन की खास इबादत मुकम्मल कर ली।
रेहान तिगाला, सैजल खान, मोहम्मद हस्सान मिर्ज़ा, मोहम्मद अदनान कुरैशी, ज़ैद चौहान और जीशान रज़ा ने बस्ती में अमन-ओ-अमान, खैर-ओ-आफियत और गुनाहों की बख्शिश के लिए मग़रिब के बाद जामा मस्जिद में एतेकाफ में बैठकर लगातार इबादत की।
गुजिश्ता 20वें रोज़े से शुरू हुआ यह इबादत का सिलसिला 10 दिनों तक जारी रहा, जिसमें रोजेदारों ने पूरी तल्लीनता के साथ नमाज़, दुआ और तिलावत में वक्त गुजारा।


आज चांद नजर आने के बाद मग़रिब की नमाज़ अदा कर सभी एतेकाफ करने वाले अपने-अपने घरों के लिए रुख़्सत हुए। इस मौके पर बस्ती के जमातियों ने उनका फूलों की गुलपोशी कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और नारों की सदाओं के साथ उन्हें इज्जत के साथ उनके घरों तक पहुंचाया।
घर पहुंचने पर फातिहा खानी की गई और शिरनी तक्सीम कर खुशी का इजहार किया गया। इस पूरे माहौल में दीनी जज़्बा और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।

Recent Posts