भक्त माता कर्मा के 1010 वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को दिए बधाई एवं शुभकामनाएं- लेख राम साहू

कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों और धमतरी जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए लेख राम साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समझ में सकारात्मक परिवर्तन आता है उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है लेखराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में भक्ति माता कर्मा के प्रति समाज में गहरी आस्था है और उनकी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनायी जाती है इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मा माता के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया जाता है लेख राम साहू जी ने कहां की इस रैली में महिला एवं पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं और साहू समाज के जिला अध्यक्ष माननीय गणेश साहू को धन्यवाद देता हूं जिनकी अध्यक्षता में यह रैली का आयोजन किया गया इस आयोजन में धमतरी के विधायक ओंकार साहू रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी एवं धमतरी जिला से आए सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए यह रैली एकलव्य खेल परिसर से सदर बाजार होते अर्जुनी चौक से वापस अंबेडकर चौक से कर्मा माता चौक तक भव्य आरती के पश्चात संपन्न हुआ समापन के अवसर में माननीय लेख राम साहू ने कर्मा माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश में धन संपत्ति एवं संपन्नता बना रहे और छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल रहे

Recent Posts