धमतरी। कर्मा जयंती के पूर्व 14 मार्च 2026 को धमतरी साहू समाज द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विंध्यवासिनी मंदिर से प्रारंभ होकर अर्जुनी चौक, घड़ी चौक, रत्नाबांधा चौक, आंबेडकर चौक से होते हुए गोकुलपुर कर्मा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में साहू समाज के युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर समाज की एकता और परंपरा का संदेश दिया।गोकुलपुर कर्मा चौक में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संत शिरोमणि मां कर्मा की आरती के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा साहू समाज को छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में साहू समाज के जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, तहसील प्रमुख, वार्ड प्रमुख, धमतरी विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक, वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद सहित आसपास के समस्त ग्रामवासी और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की ओर से मोहनी साहू, शमीना अंजुम, शास्त्री सोनवानी, रितु प्रधान, मंजू टेमरे, हिना मरकाम, मीडिया प्रभारी डॉ. भूपेंद्र साहू, उपेन्द्र साहू सहित साहू समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने मिलकर मां कर्मा से समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।






