सोरिद,डाक बंगला और जोधापुर वार्डवासियों ने महापौर का मुंह मीठा कराकर जताया आभार धमतरी/ नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के सतत प्रयासों से शहर के दो मुक्तिधामों के सौंदर्याकरण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों के लिए लगभग 61 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे मुक्तिधामों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस पहल से अंतिम संस्कार स्थल पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और परिसर अधिक व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया जा सकेगा।स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में सौंदर्याकरण, शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, मार्ग निर्माण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मुक्तिधाम समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होते हैं, इसलिए वहां बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। महापौर के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति पर सोरिद, डाक बंगला तथा जोधापुर वार्ड के नागरिकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में सभापति कौशल्या देवांगन, पार्षद विशू देवांगन,सुमन मेश्राम एवं वार्डों के रहवासियों ने महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से मुक्तिधामों के विकास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे महापौर के प्रयासों से अब पूरा किया जा रहा है।इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर का मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया और शहर के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी महापौर के नेतृत्व में धमतरी शहर में इसी तरह विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे। महापौर रामू रोहरा के प्रयास से दो मुक्तिधामों के सौंदर्याकरण को मिली स्वीकृति, 61 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य सोरिद,डाक बंगला और जोधापुर वार्डवासियों ने महापौर का मुंह मीठा कराकर जताया आभार धमतरी/ नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के सतत प्रयासों से शहर के दो मुक्तिधामों के सौंदर्याकरण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों के लिए लगभग 61 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे मुक्तिधामों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस पहल से अंतिम संस्कार स्थल पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और परिसर अधिक व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया जा सकेगा।स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में सौंदर्याकरण, शेड निर्माण, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, मार्ग निर्माण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मुक्तिधाम समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होते हैं, इसलिए वहां बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। महापौर के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति पर सोरिद, डाक बंगला तथा जोधापुर वार्ड के नागरिकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में सभापति कौशल्या देवांगन, पार्षद विशू देवांगन,सुमन मेश्राम एवं वार्डों के रहवासियों ने महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से मुक्तिधामों के विकास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे महापौर के प्रयासों से अब पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर का मुंह मीठा कराकर धन्यवाद ज्ञापित किया और शहर के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी महापौर के नेतृत्व में धमतरी शहर में इसी तरह विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे।
महापौर रामू रोहरा के प्रयास से दो मुक्तिधामों के सौंदर्याकरण को मिली स्वीकृति, 61 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments