भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, समाज को दिया एकता और सेवा का संदेश

धमतरी। ओंकार साहू आज जावरगांव परिक्षेत्र पंचगईय्या निषाद समाज द्वारा ग्राम अरौद में आयोजित भक्त गुहा निषाद जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भक्त गुहा निषाद जी का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और सच्ची मित्रता का अद्भुत उदाहरण है। भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और निस्वार्थ सेवा भाव आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देते हैं। विधायक साहू ने कहा कि निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज के लोगों ने सदैव मेहनत, साहस और सामाजिक समरसता का परिचय दिया है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज व क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक ओंकार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी , सरपंच टिकेश्वर साहू , व्यसनारायण निषाद, हेमलाल सिन्हा विधायक प्रतिनिधि अरौद , राधेश्याम सिन्हा पूर्व सरपंच , साकेन्द निषाद समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Recent Posts