महिला दिवस पर स्वच्छता दीदियों मितानिन वार्ड की बुजुर्ग वृद्धा का पार्षद ने किया सम्मान

धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिसाई पारा पूर्व वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद मेघराज सिंह ठाकुर ने स्वच्छता दीदियों , मितानिन एवं वार्ड की सबसे बुजुर्ग महिला कमला बाई 95वर्ष का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पार्षद मेघराज सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में स्वच्छता दीदियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियां हर दिन मेहनत और समर्पण के साथ शहर की साफ-सफाई में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाती हैं, जिसके कारण शहर स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई देता है। महिला दिवस पर उनका सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों, मितानिन का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर श्वेता ठाकुर, अर्जुन लखवानी, कन्हैया सुखवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts