
नगर निगम लोकनिर्माण विभाग अध्यक्ष द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई एवं दी शुभकामनाएं धमतरी-: नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष तथा आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज की सभी मातृ शक्तियों को नमन करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए श्री मोटवानी ने अपने संदेश में कहा है कि समग्र मानव समाज की पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति जहां सृजन का कार्य करती है वहीं भारतीय धर्म आध्यात्मिक संस्कृति में सम्मान का प्रथम दर्जा भी पूरी आस्था और श्रद्धा से प्राप्त है वही संस्कृति, तथा संस्कार को आगे बढ़ने का एक सार्थक एवं सशक्त माध्यम भी नारी शक्ति ही है जिसके कारण समाज का प्रत्येक सर्वांगीण क्षेत्र लाभान्वित होता है।






