धमतरी। आज धमतरी विधायक ओंकार साहू ने राज्यसभा सांसद प्रत्याशी फूलों देवी नेताम के नामांकन से पूर्व विधानसभा में विधायक साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि फूलों देवी नेताम का सामाजिक और जनसेवा से जुड़ा अनुभव राज्यसभा में प्रदेश की आवाज को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।इस अवसर पर विधानसभा में मौजूद विधायक साथियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई तथा सभी ने राज्यसभा प्रत्याशी फूलों देवी नेताम को नामांकन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात आपसी सहयोग, विश्वास और प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाली रही।







