
धमतरी में धूमधाम से मनाई गई होली

धमतरी। छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धा आश्रम रुद्री धमतरी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी विधायक ओंकार साहू, विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरमेन आकाश गिरी गोस्वामी, रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमेन प्राप्ति वासवानी, वृद्धा आश्रम अध्यक्ष लखु भानसूली एवं अन्य समाजसेवी जैसे दुर्गाशंकर त्रिवेदी, शशांक भोसले, धर्मेंद्र पटेल, ऋषभ ठाकुर सहित संस्था के सदस्य मोहनी साहू, शास्त्री सोनवानी, कनक शाह, वीना देवांगन, ऋतु प्रधान, मंजू टेमरे और भारती सोनी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के समस्त बुजुर्ग माता-पिता भी उपस्थित रहे, जिन्हें रंगों और गुलाल के साथ सम्मानित किया गया। होली के इस पर्व को बुजुर्गों के बीच खुशियां और उत्साह बांटने के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और आनंद की झलक साफ दिखाई दी।धमतरी विधायक ओंकार साहू ने अपने संबोधन में वृद्धों के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर जोर दिया और कहा कि बुजुर्गों को सम्मान देना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाइयां वितरित की गई और रंगों के साथ होली की खुशियां साझा की गई। साथ ही ओंकार साहू ने उपहार स्वरूप राशि भेंट किए और आशीर्वाद लिए






