धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई गति — विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से 2025–26 बजट में अनेक महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों और प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप वर्ष 2025–26 के बजट में धमतरी जिले के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी तथा आवागमन की सुविधा अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी। नगर निगम धमतरी अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख कार्य: जिला चिकित्सालय के लिए 200 बिस्तर का भवन निर्माण धमतरी के मुख्य मार्ग से पशु चिकित्सालय तक सड़क निर्माण ,मकई चौक से रामबाग तक सड़क निर्माण रूद्री जनपद कार्यालय से गर्ल्स कॉलेज होते हुए केनाल मार्ग तक सड़क निर्माण पुल एवं उच्च स्तरीय पुल निर्माण: अछोटा पुल निर्माण – 6.40 करोड़ रुपए मडवापथरापथरा से बरपानी तक उच्च स्तरीय पुल – 4 करोड़ रुपए पीपरछेड़ी (गागरा) नाला में उच्च स्तरीय पुल – 3.10 करोड़ रुपए चिखली से मुश्केरा मार्ग में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल – 2 करोड़ रुपए बागोडार (जोगीडीह) – सिरौदखुर्द मार्ग पर पुल निर्माण ग्राम मुजगहन के नहर में पुल निर्माण सहित जीर्णोद्धार कार्य प्रमुख सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य: धमतरी – नगरी सिहावा बोरई मार्ग (7 किमी, 2 लेन पेव्हड शोल्डर सहित) पुरुर – सोरम – खिडखीटोला – गंगरेल मार्ग (14 किमी) – 12 करोड़ रुपए पुरुर से सोरम भटगांव मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण – 8.40 करोड़ रुपए रूद्री बैराज से सिंचाई केनाल के दायीं ओर एन-30 सांकरा तक सड़क निर्माण आमदी से तरसीवा पहुंच मार्ग एवं रावां से भोथीपार मार्ग – 5.6 करोड़ रुपए सिविल कोर्ट से गोकुलपुर मार्ग – 2 करोड़ रुपए पीजी कॉलेज से एनएच-30 तक सड़क निर्माण–7 करोड़ रुपए संबलपुर से अर्जुनी चौक एवं कृषि उपज मंडी से श्यामतराई बायपास तक सड़क निर्माण – 4.5 करोड़ रुपए धमतरी से नगरी बोराई मार्ग (60 किमी) निर्माण अन्य महत्वपूर्ण कार्य: गंगरेल बांध से मरादेव के बीच गाइडवाल निर्माण–5 करोड़ रुपए गंगरेल बांध में ठेमली आइलैंड निर्माण –2 करोड़ रुपए धमतरी श्यामतराई सब्जी मंडी में निर्माण कार्य संबलपुर से रेलवे स्टेशन तक रेलवे यार्ड निर्माण–8 करोड़ रुपए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी, व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं, जिन्हें आगामी अनुपूरक बजट में शामिल कराया जाएगा। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा सभी स्वीकृत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें समयबद्ध रूप से प्रशासनिक स्वीकृति दिलाकर पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही विधायक महोदय ने स्पष्ट किया कि जो महत्वपूर्ण कार्य इस मुख्य बजट में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी आगामी अनुपूरक बजट में शामिल कराने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं, ताकि धमतरी क्षेत्र के विकास में कोई कमी न रहे।

Recent Posts