
जनता के प्रति देश के नेतृत्वकर्ता का अभिव्यक्ति के लिए सार्थक मंच मन की बात -: विनोद जैन (कक्का)सार्वजनिक एवं समाजिक जीवन में बुजुर्ग हमारी धरोहर मोदी जी के भावनाओं के अनुरूप इनके साथ मन की बात का श्रवण है गौरवशालीक्षण-: प्रीतेश गांधी
जीवन की कठिन राह को आसान बनाती है वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन पं. राजेश शर्मा-:
शहर को विनोद कक्का ने बहुत दिया है,उनका सानिध्य हमारे लिए गर्व का विषय -: राजेंद्र शर्मा
धमतरी- -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी बातों को देशवासियों के साथ साझा करने के लिए माह के अंतिम रविवार को मन की बात के रेडियो एवं टीवी प्रसारण के माध्यम से रूबरू होते हैं। इस प्रसारण के 131 वे एपिसोड 22 फरवरी को सुनने के लिए पूरे शहर में अपने सक्रियता ,मधुर व्यवहार तथा मिलनसारिता एवं लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने वाले वयोवृद्ध समाजसेवी 87 वर्षीय विनोद जैन जिन्हें पूरा शहर आदर, सम्मान , अपनापन एवं प्रेम से कक्का कहता है, के साथ श्रवण करने के लिए उनके गृह निवास में भारतीय जनता पार्टी के छः ग: प्रदेश कार्यालय सह मंत्री प्रीतेश गांधी, धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा उनसे सौजन्य मुलाकात करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी उपस्थिति प्रदान की। मन की बात को सुनने के बाद अपनी अभिव्यक्ति देते हुए समाजसेवी विनोद कक्का ने कहां है कि देश का नेतृत्व करता के द्वारा जनता के नाम अपनी अभिव्यक्ति के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम करना सच्ची जन सेवा का प्रतीक है। वही प्रीतेश गांधी द्वारा कहा गया है कि सार्वजनिक जीवन में हमारे बुजुर्गजन, जो अपने जीवन काल में अपने अनुभव तथा तजुर्बे को अपने में समाहित कर हम सबको मार्गदर्शन करते हैं इसलिए यह हमारे धरोहर होते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भावनाओं के अनुरूप वरिष्ठ तथा समाज के नामचीन लोगों के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का कार्यक्रम मोदी जी की मन की अभिव्यक्ति का यह कार्यक्रम को सुनना हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है। वही पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि जीवन की सारी चुनौतियों का सामना हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही संभव है इसलिए अपने को धन्य करने के लिए उनके सरल में बैठकर आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ना इससे बड़ा सार्थक मंच, कोई जीवन में हो ही नहीं सकता इसलिए आज हम सब यहां कक्का का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अपने जीवन काल में विनोद जैन जी ने शहर को प्रत्येक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान के रूप में बहुत कुछ दिया है उनके सानिध्य में हम सब हमेशा गर्व महसूस करते हैं शर्मा ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन की अनमोल पूंजी है विनोद कक्का।






