खेल के क्षेत्र का पारंगत खिलाड़ी तैयार करेगा सिंध प्रिमियर क्रिकेट -:प.राजेश शर्मा सिंधी समाज के क्रिकेट प्रतियोगिता का गरिमापूर्ण समापन धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ धमतरी- सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का समापन मिशन मैदान में गरिमा पूर्ण वातावरण में शहर के समाजसेवी ,धर्म प्रेमी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें समाज की ओर से एक सार्थक संदेश सार्वजनिक धरातल पर देने का प्रयास किया कि जीवन के प्रत्येक स्पर्धा में हार जीत एक सुखद पहलू है लेकिन इसमें भाग लेकर सुखद अनुभूति प्राप्त करते हुए जीवन को खुशहाल बनाना इसका पुनीत उद्देश्य रहा यही यह आयोजन अपने पीछे एक पवित्र संदेश छोड़ गया। उपस्थित जनों तथा क्रिकेट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि जितनी निष्ठा, समर्पण तथा मेहनत के साथ क्रिकेट के आयोजन को सफलतापूर्वक समाज के बैनर तले संपन्न किया गया उससे निश्चित ही खिलाड़ी भावना का अनुसरण करते हुए व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक वैमनस्य ,दूरियां की खांइयो को पाट कर आपस में प्रेम भाईचारा तथा सामाजिक सौहाद्र का निर्माण करेगा । इसके साथ ही, आगे चलकर निश्चित ही खेल यह मैदान इस क्षेत्र में पारंगत खिलाड़ियों की एक ऐसी श्रृंखला पैदा करेगा जो आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी की विशिष्ट पहचान बनेगी शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि प्रगतिशील सिंधी समाज ने खेल के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर एवं शहर की अनन्य गतिविधियों को बखूबी के साथ आगे बढ़ने का जो कार्य करता है वह सर्व समाज के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणादाई है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






