का गोल्ड मेडल मिली जानकारी अनुसार विगत दिनों हुए राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियन ऑफ चैंपियन दल्ली राजहरा में आयोजित हुई थी जिसमें धमतरी के मयंक पटेल ने हिस्सा लिया और अपनी अच्छी बॉडी फिजिक्स कड़ी मेहनत और अपने गुरुओं के आशीर्वाद से उन्होंने नेशनल चैंपियन ऑफ चैंपियन में 70 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल प्रति किया साथी ओवरऑल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया धमतरी और छत्तीसगढ़ के बेटे की इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा, कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, क्रीड़ा भारती के संरक्षक एवं पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज धमतरी, डॉ. सी एस चौबे, सहायक जिला खेल अधिकारी जेपी देव, नगर निगम स्पोर्ट्स अकैडमी एवं मयंक पटेल के कोच देवेंद्र यादव, कोच योगेश साहू , नगर निगम स्पोर्ट्स अकादमी के सहायक संचालक एवं क्रीड़ा भारती धमतरी के जिला सह मंत्री टिक्की निर्मलकर , व्यायाम शिक्षका ममता ठाकुर, व्यायाम शिक्षक गिरीश गजपाल, शासकीय कॉलेज नगरी के क्रीड़ा अधिकारी देवेश जोशी, क्रीड़ा भारती धमतरी महामंत्री ननकु महाराज, उस्ताद कैलाश यादव, भागवत यादव,रामकुमार साहू, विजय यादव, रितेश साहू और स्पोर्ट्स अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने जनप्रतिनिधियों ने मयंक पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।






