ग्राम कुरमातराई में त्रि-दिवसीय श्रीराम चरित मानस कथा महोत्सव का रामू रोहरा की मुख्य आतिथ्य में हुआ भव्य समापन

मुख्य अतिथि रामू रोहरा ने सीआरपीएफ में टेमेश साहू एवं एमबीबीएस में तेज प्रकाश का चयन होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर किए सम्मानित ग्राम कुरमातराई में आयोजित त्रि-दिवसीय श्रीराम चरित मानस कथा महोत्सव का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर धमतरी नगर निगम के सम्माननीय महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री महेंद्र पंडित ने की। विशेष अतिथि के रूप में आमदी मण्डल अध्यक्ष विनय जैन, जनपद सदस्य अग्रवाल साहू, लोकेश वैष्णव पूर्व सरपंच शामिल हुए। समापन बेला में संपूर्ण ग्राम राममय से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि रामू रोहरा ने सर्वप्रथम गांव के होनहार युवा जिसमें सीआरपीएफ में टेमेश साहू एवं एमबीबीएस में तेज प्रकाश का चयन होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किए। छत्तीसगढ़ प्रदेश के ख्याति प्राप्त मण्डलीयों द्वारा प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, सेवा और करुणा के भावों को मानस के माध्यम से सरल एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए । जिसको सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम चरित मानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ कला है, प्रभु श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं, यदि हम उनके चरित्र को अपने आचरण में उतार लें, तो समाज से अनेक कुरीतियाँ स्वतः समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने आयोजक ग्राम विकास समिति को इस सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र पंडित महामंत्री ने कहा कि मानस महोत्सव जैसे आयोजन समाज में संस्कारों को जीवित रखते हैं, यह आयोजन केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का सशक्त मंच है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों, आयोजक समिति एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किए। समापन अवसर पर आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं श्रीराम गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य रूप से अध्यक्ष शेष नारायण साहू, संयोजक निलेश ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमलाल साहू, सचिव टेकराम साहू, कोषाध्यक्ष धनंजय साहू, सहसचिव सतीश साहू, सलाहकार भीषम साहू, दुष्यंत साहू सहित समिति के सभी सदस्यगण, बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts