“शासकीय प्राथमिक शाला में श्रद्धा-उत्साह संग मनी बसंत पंचमी”

“शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा बालोद में हर्षोल्लास से मनाई गई बसंत”

बालोद :– शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्ष, उल्लास एवं धार्मिक वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को पीले पुष्पों व आकर्षक सजावट से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोहनी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और संस्कारों के विकास का पर्व है। माँ सरस्वती की कृपा से ही मनुष्य में विवेक और सच्चे ज्ञान का संचार होता है।


प्रधान पाठक श्रीमती भगवती सिन्हा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के नवजागरण के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदाचार एवं ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


कार्यक्रम में शिक्षक राकेश कुमार भेड़िया, लीना देहारी, एसएमसी अध्यक्ष किरण कौशिक, उपाध्यक्ष राज बाई सहित कांति, केशवरी साहू, चंद्रकला, निर्मला साहू, भावना, सुषमा, शिव कुमारी, नेमा एवं अमन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने माँ सरस्वती की आरती कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। “या कुंदेन्दुतुषारहारधवला” के सामूहिक उच्चारण से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। पीले परिधानों में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय को बसंती रंग में रंग दिया।

Recent Posts