महापौर रामू रोहरा ने किया प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ

धमतरी/ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में क्रेडिट कार्ड सुविधा का शुभारंभ किया गया। नगर निगम धमतरी में इस क्रेडिट कार्ड सुविधा का शुभारंभ महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और क्रेडिट कार्ड सुविधा से लाभार्थियों को अपने व्यवसाय के विस्तार में सहायता मिलेगी। आज इसी क्रम में केंद्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत क्रेडिट कार्ड सुविधा का शुभारंभ किया गया, जिससे देशभर के लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ प्राप्त होगा। यह क्रेडिट कार्ड उन हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत अपनी द्वितीय किस्त का समय पर पूर्ण भुगतान कर दिया है। क्रेडिट कार्ड सुविधा के माध्यम से लाभार्थी आवश्यकता अनुसार राशि का उपयोग कर सकेंगे, जिससे उनके दैनिक व्यवसाय संचालन में सहूलियत होगी तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।

Recent Posts