धमतरी द्वारा मुचकन्द ऋषि पर्वत पर जोहार तिरंगा यात्रा निकाली गई, पिछले वर्ष की भांति सैकड़ों युवाओं ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया। देशभक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से ही फाउंडेशन के संचालक और उनकी टीम वर्ष में इसी तरह के अनेक कार्यक्रम करते रहते हैं। इस कार्यक्रम में युवाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा, हिन्दू जागरण मंच से प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद कुलेश सोनी जी, लक्ष्मण गौतम, हरिशंकर शांडिल्य लोकेश साहू आकाश गिरी गोस्वामी अभिषेक शर्मा जी यात्रा के आरंभ हेतु उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय महापौर ने सभी युवाओं को मुचकन्द ऋषि पर्वत और उसके पौराणिक महत्व के विषय में बताया, राष्ट्रभक्ति की इस ऐतिहासिक ट्रैकिंग यात्रा पर महापौर ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया और कहा कि जब जब उनकी आवश्यकता होगी वो धमतरी के समस्त युवाओं के साथ खड़े हैं और उन्हें उज्वल भविष्य के लिए भरपूर सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया। युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए श्री दीपक सिंह ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा हमें विविधता में एकता को और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए सबसे पहले जाती धर्म को भूलकर सबसे पहले भारतीय होने की आवश्यकता है। दुनिया के सामने इजराइल जैसा उदाहरण जहां पर जनसंख्या एक करोड़ से भी कम है और भूभाग हमारे राज्य से भी कम है, दुनिया के सामने टेक्नॉलॉजी और डेवलपमेंट की मिसाल कायम करता है, जहां सभी को डिफेंस में जीवन के तीन वर्ष देना आवश्यक है, जान महिलाओं की भी मजबूत आर्मी है , राष्ट्रप्रेम कूट कूट कर भरा हुआ है, उनसे हमें राष्ट्रवाद,राष्ट्रप्रेमी बनने की प्रेरणा आवश्यक है। उपरोक्त कार्यक्रम मे संचालक वेदप्रकाश के साथ उनकी टीम से विकास राठी, सोहन, ओमेश यादव और प्रेम कुमार, पोखराज, दुष्यंत, अतुल, एवं अन्य अनेक युवाओं साथी उपस्थित हुए।
राष्ट्र की एकता और अखंडता हेतु भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments