अधिवेशन में दिया सामाजिक एकता पर बल
,,,छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिला बालोद का प्रथम सम्मेलन
,,, प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज जिला बालोद का प्रथम सम्मेलन रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान बालोद में किया गया। आयोजन में अतिथियों द्वारा सामाजिक एकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, वहीं दो जोड़े का आदर्श विवाह भी कराया गया। सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसमें 21 सौ महिलाओं ने सर पर कलश रख नगर भ्रमण किया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी की गगनचुंबी जयकारे लगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए सबको एक होना जरूरी है। आदर्श विवाह की सराहना करते हुए कहा कि एक तरफ खर्चीली शादियां बढ़ रही है वहीं समाज में आदर्श विवाह के जो तैयार हुए हैं वह निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न समाजों को दी गई राशि का जिक्र करते हुए वर्तमान सरकार की आलोचना भी की। इससे पूर्व पाटेश्वर धाम डौंडीलोहारा के श्री राम बालक दास जी महात्यागी ने शिवाजी की प्रतिमा की आरती उतारकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रथम सत्र के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कूर्मि समाज एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा अखिल भारतीय
कूर्मि समाज महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चंद्राकर, आयुर्वेद चिकित्सक भेड़ी वीरेंद्र देशमुख, जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद पंचायत
गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि समाज प्रीती देशमुख, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि समाज जिला बालोद सुरेंद्र देशमुख, जिला अध्यक्ष पाटीदार कूर्मि समाज मोहन भाई पटेल, केंद्रीय अध्यक्ष तिरेला कुर्मी समाज ललित काकडे, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन, जांजगीर विधायक व्यास नारायण कश्यप, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

संबोधन में लता ऋषि चंद्राकर ने महिलाओं की भारी उपस्थिति को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता आई है। समाज के विकास में महिलाओं का योगदान हमेशा अग्रणी रहा है। सांसद दुर्ग विजय बघेल ने कहा कि कुर्मी समाज की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें सभी लोगों को बढ़चढकर भाग लेना है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के पदाधिकारी समाज को आगे ले जाने में सतत चिंतन करें। समाज के सभी वर्गों को बराबर महत्व दें, समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास करें। आयोजन को प्रितपाल बेलचंदन, गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख, जांजगीर विधायक व्यास नारायण कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश देशमुख, कोमल देशमुख एवं राधेश्वरी देशमुख ने किया।
कार्यक्रम में संरक्षक बृजेश चंद्राकर, छगन देशमुख, संजय चंद्राकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजराम देशमुख, आरके वर्मा, राजेश चंद्राकर, कृष्ण कुमार वर्मा, महामंत्री चेमन देशमुख, टीकम पिपरिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, यजुवेंद्र वर्मा, ललित हरदेल, ठाकुर राम चंद्राकर, केके राजू चंद्राकर, रोशन अमृत, भूलेश्वर देशमुख, जगदीश देशमुख, ढालेश देशमुख, राजीव देशमुख, तामेश्वर देशमुख, सुनील बेलचंदन, दिनेश देशमुख, तिलक देशमुख, दिल्लीवार समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, पवन दिल्लीवार, विनोद चंद्राकर, दिलीप देशमुख, मनोज पटेल, आशा अमृत, ममता चंद्राकर, सरिता देशमुख, चंद्र वर्मा, द्रौपदी वर्मा, राजा देशमुख, पुष्पा पिपरिया, लोकेश्वरी पिपरिया, बिना हरदेल, ओम देशमुख, अनूप देशमुख, श्रीकांत वर्मा, गोपेश्वर देशमुख, ढालेश्वर देशमुख, सोहन निषाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

निकाली गई भव्य कलश यात्रा
कार्यक्रम के शुभारंभ में दिल्लीवार कुर्मी भवन बालोद से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें लगभग 2100 महिलाएं शामिल रहीं। कलश यात्रा दिल्लीवार कुर्मी भवन बालोद से जय स्तंभ चौक, मधु चौक, सदर बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान पहुंची। यात्रा में डीजे की धुन में समाज के लोग नाचते गाते चले। साथ ही शिवाजी महाराज की जयकारे भी लगे, जमकर आतिशबाजी भी की गई।

दो जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
आयोजन में दो जोड़ों का आदर्श विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। इसमें आलबरस के डोमेश्वर देशमुख पिता अमृत देशमुख के साथ दीक्षा पिपरिया पिता लीलेश पिपरिया निवासी कोड़ेवा सुन्दरा तथा लोकेंद्र देशमुख पिता खेमलाल देशमुख ग्राम जगन्नाथपुर के साथ रीना देशमुख पिता लिलेश पिपरिया कोड़ेवा सुन्दरा के साथ आदर्श विवाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने टीकावान भी टीका।







