जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा वार्षिकोत्सव स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा आज संस्था का वार्षिकोत्सव (स्थापना दिवस) बड़े उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखते हुए प्रसादी के रूप में विविध ठेठ छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए, जिनमें ठेठरी, गुजिया, खुरमा, अरसा, शकरपारा, सलोनी, गुलगुला, भजिया, बेसन भजिया, पूड़ी, बड़ा, तिल लड्डू, मुर्रा लड्डू, करी लड्डू, गाजर हलवा, सूजी हलवा एवं चावसेला प्रमुख रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था की सदस्याएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मोहनी साहू, शमीना अंजुम, भारती साहू, रितु प्रधान, कनक शाह, भावना मरकाम, वीना देवांगन, भारती सोनी, मालती देवी, हिना मरकाम, तन्नू साहू, कोतिमा यदु, खिलेश्वर साहू, शिवा प्रधान एवं शेख सोहेल शामिल रहे।साथ ही एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था से जयश्री सोनेकर, दामिनी सोनेकर, प्रशांत साहू, राधा यादव, नर्मदा, तेजस सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आरपा पैरी के धार” गीत ने सभी का मन मोह लिया और सांस्कृतिक वातावरण को भावनात्मक बना दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकजुटता को प्रोत्साहित करना रहा, जिसमें सभी उपस्थितजनों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग