“जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सुनील सोनी अध्यक्ष निर्वाचित”

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सुनील सोनी अध्यक्ष निर्वाचित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार


बालोद :- जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचन कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में सुनील सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छन्नू साहू को मात्र 5 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। सुनील सोनी को 121 मत प्राप्त हुए, जबकि छन्नू साहू को 116 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर भेष कुमार साहू निर्वाचित हुए। उन्हें 138 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पुनीत देशमुख को 113 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए अखिलेश्वर नाथ योगी निर्वाचित हुए, जिन्हें 156 मत मिले, वहीं भगवती साहू को 95 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश सिन्हा 131 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि विजय बारले को 122 मत मिले। क्रीड़ा सचिव पद के लिए खगेश्वर नंद को 146 मत प्राप्त हुए और गंगाधर सोनबरसा को 105 मत मिले। महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर नर्मदा 164 मतों के साथ निर्वाचित हुईं, जबकि रश्मि को 84 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश सिन्हा 131 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि विजय बारले को 122 मत मिले। क्रीड़ा सचिव पद के लिए खगेश्वर नंद को 146 मत प्राप्त हुए और गंगाधर सोनबरसा को 105 मत मिले। महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर नर्मदा 164 मतों के साथ निर्वाचित हुईं, जबकि रश्मि को 84 मत मिले।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र डेविड साहू, आशुतोष आनंद सोनी, अनीश बाघमारे, जितेंद्र साहू एवं लालेश्वर चक्रधर निर्वाचित हुए। वहीं लाइब्रेरियन पद पर अधिवक्ता रियाजुद्दीन कुरैशी तथा महिला उपाध्यक्ष पद पर संगीता शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 275 मतदाता थे, जिनमें से 253 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली। निर्वाचन अधिकारी जी.सी. चोपड़ा रहे।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सोनी, उपाध्यक्ष भेष कुमार साहू एवं सचिव अखिलेश्वर नाथ योगी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संघ की गरिमा बनाए रखने तथा न्यायिक व्यवस्था को सशक्त करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Recent Posts