मनरेगा श्रमिक परिवारों के लिए रोज़गार और सम्मान की गारंटी है :- तारिणी चंद्राकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानून में किए गए परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार मुखरता के साथ आंदोलन कर रही है. कल राजीव भवन में प्रेसवार्ता के बाद आज गांधी मैदान धमतरी मे उपवास सत्याग्रह कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। धरना देकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और जनविरोधी सोच अपनाने का आरोप लगाया है। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तखती के माध्यम से मनरेगा के नाम एवं नियमों मे छेड़छाड़ का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और श्रमिक परिवारों के लिए रोज़गार और सम्मान की गारंटी है। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), जिसे वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया था, एक अधिकार-आधारित कानून है जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मजदूरी रोजगार की मांग करने का वैधानिक अधिकार देता है। कानून के तहत राज्य सरकार 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है. अन्यथा बेरोजगारी भत्ता देय होता है। यही वैधानिक गारंटी मनरेगा की मूल और परिभाषित विशेषता है। सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने कहा की मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ रहा है। यह प्रतिवर्ष 5-6 करोड़ परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराता है, मजबूरी में होने वाले पलायन को कम करता है, ग्रामीण मजदूरी बढ़ाता है और टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण करता है। इसकी मांग-आधारित संरचना, सुनिश्चित मजदूरी और सीधे बैंक भुगतान की व्यवस्था से विशेष रूप से महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को लाभ हुआ है, जिनमें महिलाओं की हिस्सेदारी कुल कार्यदिवसों का लगभग 60 प्रतिशत है। पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, लेखराम साहू ने कहा की नया VB-GRAM-G अधिनियम यह काम की वैधानिक गारंटी को समाप्त करता है, निर्णय प्रक्रिया का केंद्रीकरण केंद्र सरकार के हाथों में करता है, ग्राम सभाओं और पंचायतों को कमजोर करता है तथा केंद्र के मजदूरी अंशदान को लगभग 90 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत कर देता है, जिससे वित्तीय बोझ राज्यों और श्रमिकों पर डाल दिया जाता है। बजट-सीमित आबंटन, कृषि के चरम मौसम में कार्य पर प्रतिबंध और मजदूरी सुरक्षा प्रावधानों का कमजोर होना अनिवार्य रूप से रोजगार में कमी, मजदूरों के दमन और ग्रामीण संकट में वृद्धि का कारण बनेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना ने कहा की कार्यक्रम से महात्मा गांधी के नाम को हटाया जाना भी श्रम की गरिमा और ग्राम स्वराज के उन मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास दर्शाता है, जिन पर मनरेगा आधारित है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने कहा की ग्रामीण आजीविकाओं पर इस गंभीर हमले की गंभीरता को देखते हुए, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्रामः नामक एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन शुरू किया गया है ताकि काम के अधिकार की रक्षा की जा सके और मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल किया जा सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, लेखराम साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटयार, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, आशीष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, अरविन्द दोषी, विजय प्रकाश जैन, हरमिंदर छाबड़ा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस उदित साहू, पार्षद सुमन मेश्राम, रामेश्वरी कोसरे, उमा भागी ध्रुव, रामनाथ यादव, विक्रांत पवार, विक्रांत शर्मा, राजेश पांडे, अय्यूब खान, रामकुमार सरोज, पवन कुमार कश्यप, सहदेव शेष, मिक्की गुप्ता, जयंती साहू, गुरुगोपाल गोस्वामी, दीपक साहू, देवेन्द्र देवांगन, मीना बंजारे, शैलेन्द्र दीवान, आशुतोष खरे, मिलन साहू, जानसिंग यादव, तनवीर कुरैशी, रमेसर साहू, पंकज जोशी, चंद्रप्रकाश देवांगन, शोभा टंडन, श्रवण नेताम, सुरेखा महिपाल, वातंजलि गोस्वामी, सूरज पासवान, अविनाश मरोठे, सबीना खान, नवीन गजेंन्द्र, केवल वर्मा, अजय सिन्हा, कुणाल यादव, रुद्रा साहू, तिलक सोनकर, धर्मेंद्र पटेल, मानिक साहू, रजत सोनकर, रमेश देवांगन, संतोष प्रजापति, लव चंद्राकर, बहरू राम ध्रुव, पप्पू शर्मा, विजेंद्र रामटेके, भागी ध्रुव, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।







