पुलिस प्रशासन एवं समस्त समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से घड़ी चौक पर सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरण कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का निवेदन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। इस जन-जागरूकता अभियान में आकाश गिरी गोस्वामी, शिवा प्रधान, लोकेश साहू, खोमनलाल साहू, लक्ष्मी नारायण, डुमन साहू, प्रेम शंकर चौबे, मोहनी साहू, शमीना अंजुम, भारती साहू, रितु प्रधान, भारती सोनी, भावना मरकाम, खिलेश्वर साहू, लक्ष्मी सोनी, देवश्री जोशी, रूबी कुर्रे, तन्नू साहू, रेखा साहू, कोतीमा यदु, नूतन वर्मा एवं विकाश सोनी की सराहनीय सहभागिता रही।

Recent Posts