क्रिसमस पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने बस्तर रोड स्थित सुंदरगंज मेनोनाइट चर्च में जाकर समाज जनों को बधाई दी उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि हम सभी शांति, प्रेम और करुणा के साथ जीवन जिएं। यीशु मसीह ने हमें हमेशा दूसरों की मदद करने और सभी के साथ भाईचारे का व्यवहार करने का संदेश दिया। इस खुशी के मौके पर यह प्रण लें कि हम अपने आसपास हर किसी के जीवन में खुशियाँ और सकारात्मकता लाएँगे। यह त्योहार हमारे देश में और भी अधिक सद्भाव और समृद्धि लाए,इस अवसर पर उन्होंने केक वितरण कर सबको बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उनके साथ श्री नरेश जसूजा,पार्षद योगेश लाल,विक्रांत शर्मा,अनिल मासीह सहित अन्य मसीही समाज की गणमान्य नागरिक मौजूद थे







