श्रद्धेय अटल जी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या में रांवा मण्डल के ग्राम तेलिनसत्ती में अटल चौक की साफ सफाई

श्रद्धेय अटल जी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या में रांवा मण्डल के ग्राम तेलिनसत्ती में अटल चौक की साफ सफाई करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर मनाया गया जयंती अटल जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनका ऐतिहासिक योगदान है, जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती : रंजना साहू धमतरी- भारतीय जनता पार्टी मण्डल रावां के अंतर्गत ग्राम तेलीनसत्ती मे छत्तीसगढ़ निर्माता, ओजस्वी वक्ता, यशस्वी राष्ट्रनायक एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी को श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म शताब्दी वर्ष के इस पावन अवसर पर भाजपा रावां मण्डल अंतर्गत ग्राम तेलीनसत्ती स्थित अटल चौक में सायंकाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू जी के करकमलों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अटल स्मारक पर स्थापित अटल चौक में अटल जी के तैलचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया गया, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे भारतीय राजनीति में विचार, संवाद और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सुशासन, लोकतंत्र और सर्वसमावेशी विकास की मजबूत नींव रखी, छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनका ऐतिहासिक योगदान है, जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती। साहू ने आगे कहा कि अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सादगी, स्पष्ट विचारधारा, राष्ट्रप्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा आज भी हमें मार्गदर्शन देती है, भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं और समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में ईमानदारी से जुटें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य जागेश्वरी साहू, शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव, राकेश सिन्हा रावां मण्डल महामंत्री नंदकुमार साहू, इंद्रजीत साहू बूथ अध्यक्ष कृष्णअठ नागर, ईश्वर साहू, गुलाब यादव, रिखीराम साहू, योगेश्वर सिन्हा, विक्की सिन्हा, कीर्तन साहू, फाग धुर, मुन्ना सिन्हा, खम्मन साहू, दीपक यादव, भूषण साहू, हठयारिन धुरु, खिलावन सिन्हा, बसंत साहू, परमेश्वर सिन्हा, चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अटल स्मारक में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा अटल बिहारी वाजपेई जी के राष्ट्रवादी विचारों, सेवा भाव और सुशासन की प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग