धमतरी।अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में लोहाणा महिला मंडल, धमतरी द्वारा दिनांक 20 एवं 21 दिसंबर को दो दिवसीय ध्यान सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र प्रतिदिन सायं 4 बजे से 5 बजे तक गोला बिडी परिसर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रथम दिवस में ध्यान के अर्थ, महत्व एवं लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, साथ ही ध्यान करने की विधि को सरल रूप में समझाया गया। इस अवसर पर उपस्थित साधकों को पंचकोसी ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया।द्वितीय दिवस के सत्र में मानव शरीर में स्थित सात चक्रों के स्थान, उनकी स्थिति, रंग, आकृति एवं प्रभावों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों को चक्र साधना ध्यान का अभ्यास करवाया गया।दोनों दिवसों में ध्यान का अभ्यास तृप्ति माणेक द्वारा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम में लोहाणा महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना मीरानी सहित मंडल की सदस्यगण सोनिया पोपट, जनक लोहाना भावना रायचूरा सुधा लोहाना राखी रायचूर वीणा गंभीर नीता रायचूरा ममता राजपुरिया सुमन रायचूरा चंचल राजपुरिया उषा कोठारी शोभना भिंडोरा उपस्थित रहीं।इसके अतिरिक्त विभिन्न समाजों से लता सोनी स्मिता पारख उषा माहेश्वरी प्रतिभा अग्रवाल एवं श्रुति दुग्गड़ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर ध्यान योग का लाभ उठाया।लोहाणा महिला मंडल, धमतरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने प्रशंसा की। जारीकर्ता लोहाणा महिला मंडल, धमतरी







