मनखे मनखे एकसमान की भाव प्रत्येक समाज को जोड़ने का एक आदर्श कथन है – दीपक सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु देश के प्रत्येक समाज को एकता की सूत्र में बांधने वाला संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती हमें सभ्य शिक्षित समाज की ओर प्रेरित करते हुए जाती पाती के भेदभाव मिटाने का कार्य करती है बाबा जी के आदर्शो पर ही चलकर समाज के बीच व्याप्त छुआछूत ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाया जा सकता है , सत्य नाम को धारण करना ही धर्म है उक्त अवसर पर दीपक सिंह ठाकुर ने समाज के लोगो से कहां हमें सदैव बाबा जी विचारों पर ,उनके बताए हुए मार्ग, पर चलना चाहिए जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो, आपसी समरसता का भाव बढ़े कुटुंब में प्रेम की समरस के उद्देश्य समाहित होते हुए समाज का कल्याण हो ,सत्य नाम के माध्यम से बाबा जी ने प्रत्येक समाज को एकता के सूत्र में बंधकर रहने का संदेश दिया है जिससे धर्म की रक्षा हो सके,आज संस्कृति और सभ्यता को बचाना आने वाली भावी पीढ़ी के लिए प्रत्येक वर्ष हमें गुरु घासी दास जयंती को प्रत्येक समाज से आमंत्रित करते हुए धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे धर्म और राष्ट्र के प्रति लोग एकता के सूत्र में राष्ट्र सर्वोपरि की भाव को लेकर आगे बढ़े और समाज का विकास हो। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच से चित्रेश साहू, शुभम केशवानी, प्रवीण साहू, महेश साहू, विजय मिश्रा, जतिन देवांगन और छात्रावास अधीक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।







