खंरेगा आयोजित हो रही है शिवमहापुराण,कथा वाचक है पं.मोहित राम पाठक धमतरी-: भारत की की पुरातन कालीन संस्कृति हमारी पहचान है जिसने ही वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देते हुए विश्व को आपसी प्रेम ,भाईचारा एवं अपनत्व का संदेश दिया, आज समय की मांग है कि हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले अपनी संस्कृति एवं संस्कार की रक्षा हेतु आगे आवे, और यही हमारा सच्चा धर्म भी है जिसके लिए धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण मंच है उक्त बातें खंरेगा में आयोजित सप्त दिवसी कुलेश्वर महादेव शिव महापुराण कथा में चौथे दिवस शहर के धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा व्यास पीठ से आशीर्वाद लेने के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही गौरतलब है कि 18 तारीख से उक्त कथा का श्रवण सीहोर मध्य प्रदेश के गौ भक्त राष्ट्रीय संत पंडित मोहित राम पाठक द्वारा भगवान शंकर की शिव महापुराण कथा का श्रवण कराया जा रहा है। उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद गण पिंटू यादव,कुलेश सोनी, मोहन साहू भी उपस्थित रहे। कथा का आयोजन मोतीराम साहू एवं कुमारी बाई साहू परिवार द्वारा किया जा रहा है।







