संत गुरु घासीदास बाबा जी के पंथी नृत्य कार्यक्रम वार्ड हटकेसर में बहुत ही भव्य आयोजन वार्ड वासियों द्वारा

किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहर जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर जी एवं विशिष्ट अतिथि हेमराज सोनी गौ सेवा जिला अध्यक्ष एवं लक्ष्मण पहलवान भरत देवांगन पार्षद संतोष जी, लाल बगीचा की वार्ड पार्षद हिमानी साहू, शुभम केशवानी, जतिन देवांगन, अविनाश डूबे, कोमल संभाकर, आयुष दीवान जी सभी का भव्य स्वागत वार्ड वासियों द्वारा किया गया, आयोजन कर्ता समिति मे सूरज गहरवार, जोशी जी एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की महत्वपूर्ण जवाबदारी रही। वार्ड वासियों ने माननीय महापौर जी से 10 लाख रुपए के कार्य हेतु निवेदन किया जिस पर माननीय महापौर जी ने बड़ा हृदय दिखाते हुए उससे भी कही अधिक विकास कार्यों का आश्वासन वार्ड वासियों को दिया। माननीय महापौर जी ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के चमत्कार का वर्णन किया और उनकी शक्तियों से समाज को परिचित कराया। हेमराज सोनी ने बाबा के धाम का महत्व बताया। कोमल संभाकर ने समाज को बाबा जी के विचारों पर चलने का आग्रह किया। दीपक सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में समाज से कहा बाबा जी कहते हैं कि सत्य ही ईश्वर है, और सभी मनुष्य एक सामान है, सतनाम और सनातन एक ही है जिसका न कोई आदि है न अंत सदैव सत्य के मार्ग पर चलो, सदैव समाज के कल्याण में लगे रहे। मनुष्य के साथ ही साथ सृष्टि के सभी पशु, पक्षी, वनस्पति से भी प्रेम करो। बाबा जी कहते हैं अपने सत्य सनातन सतनाम धर्म का पालन करो और बुराइयों से दूर रहो, ईश्वर ने आपको जिस महान वंश कुल में भेजा है उस धर्म का पालन करो और सदैव यही ध्यान में रखो कि ईश्वर ही सत्य है और सत्य ही ईश्वर है। इसके उपरांत लगातार अनेकों टोलियों द्वारा बहुत शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

Recent Posts