प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर ‘विकसित भारत’ थीम आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन* *जनसंपर्क विभाग ने प्रदर्शित की प्रधानमंत्री मोदी की जीवन गाथा* *प्रदर्शनी में दिखा प्रधानमंत्री मोदी का संघर्ष, सेवा और नेतृत्व.

एमसीबी / – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आज देशभर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इसी अवसर पर जनसंपर्क विभाग मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा मनेंद्रगढ़ के भगत सिंह चौक पर में आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।
*प्रधानमंत्री के जीवन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की दिखाई गई झलक*
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की जीवन यात्रा तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को रोचक और प्रेरक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसमें उनकी प्रारंभिक शिक्षा, मां से मिली संस्कारपूर्ण सीख, पुस्तकालय से जुड़कर ज्ञान अर्जन, जनभागीदारी को विकास का माध्यम बनाने के प्रयास जैसे पहलुओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली पहुंचाने की सौभाग्य योजना, उरी व पुलवामा हमलों के बाद पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा दिए गए जवाब, माओवादी हिंसा पर कड़ी कार्रवाई, कोविड-19 संकट का कुशल प्रबंधन, डिजिटल इंडिया व स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया।


*शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीकी उपलब्धियां को भी किया गया प्रदर्शित*
प्रदर्शनी में नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारमुखी शिक्षा, आईआईटी-आईआईएम-एम्स जैसे संस्थानों की संख्या में वृद्धि, 2014 के बाद इंजीनियरिंग की सीटों में 118ः तथा पीजी सीटों में 133ः वृद्धि, 12,079 से अधिक पीएम श्री स्कूलों की स्थापना, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा, जनधन योजना से वित्तीय समावेशन तथा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने जैसे प्रयासों को भी दर्शाया गया।


इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता, तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी में आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।


*विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का स्रोत*
शासकीय कन्या शाला मनेंद्रगढ़ के छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर अत्यंत उत्साह व्यक्त किया। छात्रा सुशीला गुप्ता ने कहा कि इस प्रदर्शनी से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन, कार्यों और उनके संघर्षों को नजदीक से जानने का अवसर मिला। छात्र कुमारी आशा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन हमें राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

ब्युरो रिपोर्ट

Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।