सड़क में पड़े गड्ढों की मरम्मत कर रहे युवा।

कांकेर / – जिले के युवाओं ने खराब सड़क से परेशान होकर खुद श्रमदान शुरू किया. उन्होंने गांव की मुख्य सड़क में पड़े गड्ढों को मुरुम और मिट्टी से भरना शुरू कर दिया. इस अभियान को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिला. युवाओं ने प्रशासन को चेताया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. अब यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है. गांव के बुजुर्गों ने भी युवाओं की प्रशंसा की है. इससे प्रशासन पर दबाव बना है कि सड़क मरम्मत शीघ्र कराई जाए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप लग रहा है. युवाओं ने हर रविवार श्रमदान जारी रखने का ऐलान किया है।

ब्युरो रिपोर्ट

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश