कोरिया में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, प्लास्टिक व नशा मुक्त कोरिया बनाने का आह्वान

कोरिया 15 अगस्त 2025/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को नमन की और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से जूझ रही है, ऐसे में हमें प्लास्टिक के उपयोग को त्यागकर कपड़े और कागज की थैलियों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विशेषकर युवाओं से नशा और ड्रग्स से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि घर, परिवार और समाज में किसी भी प्रकार के नशे को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।