बहू पर गंदी नियत, रेप करने की कोशिश करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार ।

राजस्थान। कोटा में रामगंजमंडी कस्बे में एक 55 साल के रिटायर्ड फौजी को अपनी 22 साल की बहू से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान ओमप्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत खैराबाद समिति की प्रधान का पति भी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति इस समय जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है. इसी दौरान वह ससुराल में अकेली रहती थी. पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसका ससुर अक्सर नहाने के दौरान उस पर नजर रखता था. 2 अगस्त की रात को आरोपी ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर वह पीछे हट गया.

पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सर्कल इंस्पेक्टर मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी हुई.घटना के बाद पीड़िता अपने मायके लौट गई और वहां से न्याय की मांग करती रही. उसका कहना है कि पिछले हफ्ते परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज होकर पीड़िता और उसके परिवार ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया था. दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश