बिलासपुर / – बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी और सफल कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास जंगल में भारी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई।
रेड के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार वाल्मिकी, शाहिद कुरैशी, गुलशन नामदेव, शहबाज खान, आशीष कुमार, नितेश नागदोने, मोहम्मद सलीम शेख, गोलु कुमार उर्फ लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार पांडेय और शेख अख्तर हुसैन के रूप में हुई है — सभी आरोपी बिलासपुर शहर के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं।
पुलिस ने मौके से 83,030 रुपये नकद, 1-1 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्तियों का ताश का सेट, एक कंबल और एक बोरी पानी पाउच जब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब 3,33,030 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के साथ उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह, प्रआर बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कांत, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, रामकुमार साहू, धनराज कुम्भकार, गोविंदा जायसवाल, बिजेन्द्र रात्रे, देवानंद चंद्राकर, पंचराम रजक और कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि ऐसे अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”
ब्यूरो रिपोर्ट







