प्रधानमंत्री ने जीवन देश सेवा में समर्पित किया, उनके लिए जलाया एक-एक दीया कृतज्ञ राष्ट्र का आशीर्वाद है : रंजना साहू

पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान : 151 दीपों से जगमगा उठा परिसर, रंगोली बनाकर छात्रों ने दी पीएम मोदी को दीर्घायु की शुभकामनाएं

धमतरी में आशीर्वाद के दीये थीम पर मना मोदी का जन्मदिन, BCS पीजी कॉलेज में रंजना साहू ने किया दीप प्रज्ज्वलन

धमतरी- बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को आशीर्वाद के दीये के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर 151 दीप प्रज्ज्वलित किए और यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं 25 वर्ष की निष्काम सार्वजनिक सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। हर दीया प्रधानमंत्री के सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक बना और पूरा परिसर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया है। एक साधारण परिवार से निकलकर 25 वर्षों तक निरंतर जनसेवा करना और देश को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना, यह हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज छात्रों द्वारा जलाया गया एक-एक दीया कृतज्ञ राष्ट्र का आशीर्वाद है।”

उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा को संकल्प के रूप में लेने का अभियान है। प्रधानमंत्री जी ने सेवा ही संगठन का मूल मंत्र दिया है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक, भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, युवा नेता जय हिन्दूजा सहित कॉलेज के शिक्षकगण पंकज जैन,कोमल प्रसाद यादव,निरंजन कुमार,डॉ. डी. आर. टंडन,जी. एस. बंजाल,आतंक्षा मस्काम,किशोर चेलक,निशा तिवारी,डॉ. सपना ताम्रकार ग्रेस किस्पोट्टा,पल्लवी बारडिया,रीता लकरा,तनुजा साहू,डॉ. वेदमती,डॉ. मीनाक्षी तिवारी,डॉ. हेमवती ठाकुर,डॉ. के. बी. अग्रवाल,डॉ. आकांक्षा मिश्रा सहित बड़ी सांख्य में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Recent Posts