लूटपाट के 2 मामलों में 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार….

बिलासपुर / – बिलासपुर में चकरभाठा पुलिस ने लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों में तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए महज़ कुछ घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक इनोवा कार, एक पल्सर बाइक और नगद तीन हजार रुपए बरामद किए हैं।

मामला 9 और 10 अगस्त की दरम्यानी रात का है, जब चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास चार आरोपियों ने बलराम मंडावी से उनकी पल्सर बाइक लूट ली। इसके बाद, इन्हीं में से दो आरोपियों ने उसी रात वाणीराव पेट्रोल पंप रहंगी के पास शिवकुमार सूर्यवंशी से 9,000 रुपए की लूटपाट की।
दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और चंद घंटों में सभी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश