नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां का दूध है रामबाण।

ऊना। विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा आंंगरा मदर केयर अस्पताल ऊना में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेेषज्ञ डा. राजन आंंगरा मुख्यातिथि के रूप से उपस्थित हुए। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. राजन आंगरा ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्तनपान मां और बच्चे के बीच में भावनात्मक रिश्ता पैदा करता है। डा. राजन आंगरा ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाते समय उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं को दूध पिलाने के समय पौस्चर के बारे में भी बताया। उन्होंने नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां के दूध को रामबाण करार दिया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष शोभा सोनी ने कहा कि महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। इन्नर व्हील क्लब की उपाध्यक्ष सुुनीता शर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डा. अंशुल आंगरा, इन्नर व्हील क्लब अध्यक्ष शोभा सोनी, सचिव अमरजीत बबली, क्लब उपाध्यक्ष सुुनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष निरूपमा महाजन, वरिष्ठ सदस्य जतिंद्र कौैर, आईएसओ मीरा मेहता, सदस्य सुमन पुरी, रंजना जसवाल, रमा कालिया, रजिता कसाणा, रेेखा शर्मा, मीनू आंगरा, अनु आंंगरा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर किया जोरदार प्रदर्शन