राहुल गांधी की चीन पर टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद, राहुल के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी , कौन सच्चा भारतीय, वो तय नहीं करते… सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कही ये बात

नई दिल्ली: चीन को लेकर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट से उन्हें नसीहत मिल चुकी है। ऐसे में उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने भाई के समर्थन में उतर आई हैं। प्रियंका गांधी ने सच्चे भारतीय वाले कमेंट पर भी साल उठाए हैं।

विपक्ष के नेता का काम है सवाल पूछना

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वे यह तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है। विपक्ष के नेता का काम है, सरकार को चुनौती देने के लिए सवाल पूछना। यह उसका कर्तव्य है। मेरा भाई सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेगा। वह सेना का बहुत सम्मान करता है।

राहुल के बयान की गलत व्याख्या- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि राहुल गांधी के बयान की गलत व्याख्या की गई है। बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 9 दिसंबर 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर ही एक दिन पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट से नसीहत मिली है।

नसीहत के बाद 3 हफ्ते तक सुनवाई पर रोक

सोमवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा था कि आप ऐसे बयान बिना सबूत के क्यों दे रहे हैं। अगर आपक सच्चे भारतीय हैं तो आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए। कोर्ट ने यह कहकर इस मामले में सुनवाई पर तीन हफ्ते तक की रोक लगा दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts