देशी शराब और कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 1,810/- रुपये का सामान जप्त एसपी भावना पांडेय के सख्त निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही,अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को दी जा रही कड़ी चेतावनी धमतरी जिले में अवैध शराब के कारोबार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री तथा अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी तारतम्य में थाना कुरूद एवं थाना केरेगांव पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री की नगद रकम जप्त की है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।कार्यवाही का विस्तृत विवरण(01) थाना कुरूद – नया बस स्टैंड के पास अवैध देशी शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और शराब बिक्री करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ठाकुर राम यादव (पिता स्व. लालजी यादव), उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर कुरूद के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से:-12 पौवा देशी शराब – कीमत 960/- रुपये।-शराब बिक्री की नगद रकम – 300/- रुपये।इस प्रकार कुल 1,260/- रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।(02)- थाना केरेगांव-ग्राम फुटहामुड़ा में कच्ची महुआ शराब बेचते आरोपी पकड़ाया इसी प्रकार थाना केरेगांव पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर ग्राम फुटहामुड़ा में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमलू नेताम (पिता स्व. रामसिंह नेताम), उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम फुटहामुड़ा के रूप में हुई।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से:- 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब – कीमत 350/- रुपये।- शराब बिक्री की नगद रकम – 200/- रुपये।इस प्रकार कुल 550/- रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री परिवहन एवं भंडारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार दबिश एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।अवैध कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प – धमतरी पुलि






