एसपी भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध अभियान तेज, आरोपियों से 3,170/-रूपये नगद, 02 मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जब्त।अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर धमतरी पुलिस की पैनी नजर,चारों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध।पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने के चार मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3,170/-रूपये नगद, 02 मोबाइल फोन एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी जब्त की है। चारों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।कार्यवाही का विस्तृत विवरण01. अपराध क्रमांक 152/26/आरोपी: रामचंद्र नेताम, पिता स्व. समारू राम, उम्र 56 वर्ष, निवासी अर्जुनी सागर चौक, थाना अर्जुनी।-स्थान: ग्राम खपरी मोड़ के आगे, रामचंद्र पान ठेला (भखारा मोड़)।-जब्ती: 600/-रूपये नगद एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी।02 अपराध क्रमांक 153/26-आरोपी: पोखन यादव, पिता परसुराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी शीतला पारा अर्जुनी, थाना अर्जुनी।-स्थान: ग्राम अर्जुनी मोड़ के आगे, रतन सेलून के सामने।-जब्ती: 600/-रूपये नगद एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी।03अपराध क्रमांक 154/26-आरोपी: देवेन्द्र साहू, पिता जागेश्वर साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेहराडबरी, थाना अर्जुनी।- स्थान: सेहरा डबरी, निखिल डेली नीड्स के पास।-जब्ती: 1,020/-रूपये नगद, 01 मोबाइल फोन एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी।04 अपराध क्रमांक 155/26-आरोपी: अशोक साहू, पिता कार्तिक साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी संबलपुर, थाना अर्जुनी।- स्थान: ग्राम सेहरा डबरी, निखिल डेली नीड्स के पास।- जब्ती: 950/-रूपये नगद, 01 मोबाइल फोन एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी।कुल जब्ती-नगद राशि: 3,170/-रूपये -मोबाइल फोन: 02 नग-अन्य सामग्री: अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी की प्रतियां।धमतरी पुलिस की स्पष्ट चेतावनी धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा सहित सभी अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें तथा अपने आसपास संचालित ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।






