पीजी कॉलेज ग्राउंड में 25 फीट के रावण का होगा दहन भव्य आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र

आयोजक समिति के प्रमुख सोमेश मेश्राम बोले छह वर्षों से परंपरागत रूप से मनाया जा रहा विजयादशमी का पर्व धमतरी। शहर के जोधापुर, डाकबंगला वार्ड स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में इस वर्ष भी विजयादशमी का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा और आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन होगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।आयोजक समिति के प्रमुख सोमेश मेश्राम ने बताया कि वार्ड में पिछले छह वर्षों से असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे शंकर नगर से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शाम 7 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी। यहां विधि-विधान के साथ रावण दहन किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी से पूरा आयोजन आकर्षक और उल्लासपूर्ण बनेगा।सोमेश मेश्राम ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

 

Recent Posts