
बोडरा डी में हुआ संस्कृतिक कार्यक्रम मयारू मोर सार्वजनिक कार्यक्रम सामूहिक ता के साथ एकता के सूत्र में बांधने का है सशक्त माध्यम- कुलेश सोनी धमतरी-: बोडरा डी नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छठवें दिवस छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति पर आधारित नाम चिन हा सांस्कृतिक कार्यक्रम मयारू मोर का मंचन हुआ जिसमें श्रोताओं की अपार भीड़ उमड़ी कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में विजय मोटवानी ने कहा कि नवरात्र का पर्व माता की साधना आराधना पूजा से सुख समृद्धि का द्वार खोलती है ग्रामीण परिवेश में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ होने वाला आयोजन ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखता है वही अध्यक्षता कर रहे हैं अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने सार्वजनिक कार्यक्रम को सामूहिकता का परिचायक बताते हुए यह समग्र समाज को एकता के सूत्र में बांधने का माध्यम कहा है। कार्यक्रम का संचालन हिम्मतलाल साहू द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन गांव के वरिष्ठ राजेंद्र शर्मा ने किया। मंच पर प्रमुख रूप से उप सरपंच राम सिंग साहू, आयोजन समिति के अध्यक्ष संतू सेन सचिव भूषण साहू मोतीलाल साहू ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष गोपी कृष्ण साहू रामकृष्ण निषाद चतुर्भुज सिंग ध्रुव सूरजभान ध्रुव गणेश राम साहू रतिराम यादव सहित अनेक लोगों उपस्थित रहे।






