
रीवागाहन में रामधुनी का समापन कविता योगेश बाबर ने किया ग्राम रीवागाहन में दो दिवसीय राम धुनी प्रतियोगिता का आयोजन बाल समाज लीला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया अंतिम दिवस समापन अवसर की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर थी उनके ग्राम में पहुँचने पर आयोजन समिति द्वारा मति बाबर का भव्य स्वागत सत्कार किया गया भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजन अर्चन कर सभा को संबोधित करते हुए मति बाबर ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्राम वासियों को बधाई दी और कहा कि आज पितृ अमावस्या का पावन पर्व है आज हम अपने पितरों को वर्ष भर के लिए विदाई देंगे आयोजन समिति द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से ग्रामीण क्षेत्रों में एक बहुत ही अच्छा धार्मिक वातावरण एवं आपसी भाइचारा प्रेम सौहार्द्र का निर्माण होता है श्रीमती बाबर ने ग्रामवासियों को आने वाले शारदीय नवरात्र पर्व की भी अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के इस अवसर पर सरपंच देवबती कोर्राम हुलार सिंग कोर्राम धिराज राम ध्रुव बलराम नेताम कमलेश ध्रुव प्रेमनारायण साहू रामेश्वर साहू राजेश कैशाल एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे






