समाज के अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाओं को पहचाने हैं हम प्रतिबद्ध-: विजय मोटवानी धमतरी-: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आम जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किस कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी आज शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौक में प्रात :काल पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की। इस अवसर पर विजय मोटवानी ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोच के अनुरूप समाज के सबसे निचले तबके के लोगों का जीवन स्तर को उठाकर ही राष्ट्र का उत्थान किया जा सकता है इसी के अनुरूप नगर निगम के माध्यम से हम सभी मिलकर शहर के आम नागरिकों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है आगामी समय में शहर में सड़कों का डामरीकरण, स्वच्छता को गति प्रदान करने सहित निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट के माध्यम से पेयजल की सुचारू व्यवस्था को सुनिश्चित की जाएगी।







