तुलजा भवानी मंदिर मे हुई माता का जागरण भजन की शूटिंग

धमतरी । इंडोनेशिया में सफल कार्यक्रम देकर लौटे गायक एवं संगीतकार अशोक सिन्हा माता का जागरण भजन का वीडियो शूट करने मे जुट गये हैँ । इसी कड़ी मे ईतवारी बाजार के नजदीक स्थित शक्ति की अधिष्ठात्री माँ तुलजा भवानी मंदिर में माता का जागरण भजन का वीडियो शूट किया गया ।वीडियो शूट करने फिल्म डायरेक्टर अंबिकेश कुणाल होता मुंबई से विशेष रूप से धमतरी आए हुए थे । भजन की शूटिंग मे मराठा समाज के लोगों ने कलाकारों का पूरा सहयोग किया । मराठा समाज के अध्यक्ष दीपक लौंधे, महिला प्रकोष्ठ की ममता पवार मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जाचक समाजसेवी ऋतुराज पवार, मल्हार राव पवार मंदिर के पुजारी राजा तिवारी का विशेष सहयोग मिला । गायक अशोक सिन्हा ने इस सहयोग के लिए मराठा समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। सिन्हा ने बताया कि माता का जागरण को बहुत जल्द यू ट्यूब चैनल ए एस म्यूजिक पर देखा जा सकेगा ।

Recent Posts