श्रद्धालु प्रयागराज, बागेश्वर धाम, अयोध्या और वाराणसी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।यात्रा से पहले बेला अनिल कुशवाहा ने श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक लगाया और भगवा गमछा भेंट कर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए उनका आभार जताया।बेला अनिल कुशवाहा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी जिम्मेदारी है। निजी खर्च से 19 लोगों को धार्मिक यात्रा का अवसर देने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।जनसेवा और सामाजिक सरोकार की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताया है।







