हरमीत सिंह होरा ने कोटेश्वर महादेव के किए दर्शन

नगरी विकास खंड अंतर्गत ग्राम डोंगरडूला स्थित प्रसिद्ध भीमा कोटेश्वर महादेव मंदिर में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा जी ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। होरा ने कहा कि भीमा कोटेश्वर महादेव जैसे प्राचीन धार्मिक स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे पवित्र स्थलों से लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति एवं सर्वांगीण विकास के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। हरमीत सिंह होरा ने सभी क्षेत्रवासियों को पवित्र श्रावण माह और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उनके साथ उनके यश होरा, युवा नेता विशाल शर्मा जिला कॉंग्रेस कमेटी महामन्त्री विक्रांत शर्मा, अंकित गोयल, उपस्थित रहे।

Recent Posts